BPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए एक विशेष कार्यक्रम - आत्मविश्वास, स्पष्ट दृष्टि और प्रशासनिक परिपक्वता के साथ इंटरव्यू बोर्ड का सामना करें।
BPSC सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा की प्रक्रिया में साक्षात्कार चयन की अंतिम और निर्णायक कड़ी होता है। यह केवल प्रश्न–उत्तर का औपचारिक मंच नहीं, बल्कि एक सहज, संवादात्मक एवं विश्लेषणात्मक प्रक्रिया है, जिसमें विभिन्न विषयों, समसामयिक मुद्दों तथा सामाजिक–प्रशासनिक समस्याओं पर अभ्यर्थी के विचारों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जाता है। इस चरण का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थी के व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति क्षमता और प्रशासनिक उपयुक्तता की समग्र जाँच करना होता है।
"BPSC सिविल सेवा साक्षात्कार में विशेषज्ञों का पैनल यह परखता है कि अभ्यर्थी उस पद के दायित्वों को निभाने के लिए मानसिक, बौद्घिक एवं व्यावहारिक रूप से कितना सक्षम है।"
विशेष रूप से लोक सेवा के संदर्भ में अभ्यर्थी के प्रशासनिक कौशल का परीक्षण किया जाता है। प्रशासनिक कौशल से आशय है—
साक्षात्कार के दौरान केवल बौद्घिक पक्ष ही नहीं, बल्कि अभ्यर्थी के आचरण, अनुशासन, शिष्टाचार, सामाजिक समझ, सामान्य परिस्थितियों में प्रतिक्रिया की शैली तथा सभ्य एवं उपयुक्त वेशभूषा के प्रति उसकी सजगता का भी मूल्यांकन किया जाता है। लगभग 15–20 मिनट के संवाद में विशेषज्ञों का समूह अभ्यर्थी के व्यक्तित्व से जुड़े प्रत्येक पहलू को समझने और परखने का प्रयास करता है।
साक्षात्कार की निर्णायक भूमिका को ध्यान में रखते हुए EduTeria ने BPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए एक विशेष Interview Guidance Programme (IGP) की शुरुआत की है।
EduTeria का यह प्रोग्राम BPSC के उम्मीदवारों को साक्षात्कार की रणनीति, उत्तर देने की कला, व्यक्तित्व परिष्कार और वास्तविक बोर्ड-अनुभव आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसका लक्ष्य केवल ज्ञान तक सीमित न रहकर अभ्यर्थी के विचार, व्यवहार, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक दृष्टिकोण को इस स्तर तक विकसित करना है कि वह इंटरव्यू बोर्ड का सामना पूर्ण तैयारी और संतुलित आत्मविश्वास के साथ कर सके।
वन-टू-वन गाइडेंस प्रोग्राम के अंतर्गत अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स के साथ वन-टू-वन सेशन्स की व्यवस्था की गई है, जिनका उद्देश्य अभ्यर्थियों को अपने विचारों को स्पष्ट, संतुलित एवं प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने में सक्षम बनाना है।
मॉक इंटरव्यू साक्षात्कार तैयारी का सबसे प्रभावी एवं व्यावहारिक चरण होता है। इसके अंतर्गत अभ्यर्थी को वास्तविक BPSC इंटरव्यू बोर्ड जैसी परिस्थितियों में प्रश्नों से सामना कराया जाता है। मॉक इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थी की अभिव्यक्ति क्षमता, विषयवस्तु की समझ, तार्किक दृष्टिकोण, बॉडी लैंग्वेज, आचरण और प्रस्तुति शैली का समग्र मूल्यांकन किया जाता है। प्रत्येक सत्र के बाद विस्तृत फीडबैक दिया जाता है।
सभी अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। कृपया नीचे दिए गए लिंक पर फॉर्म भरें: